पेरिस से दिल्ली आ रहे विमान में यात्री की इस हरकत पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Highlights

पेरिस से नई दिल्ली जाने वाली एयर फ्रांस की एक फ्लाइट की कराई इमरजेंसी लैंडिंग।
फ्लाइट के टेक-ऑफ करने के बाद अन्य यात्रियों के साथ झगड़ा हुआ।

नई दिल्ली। एक भारतीय नागरिक एयर फ्रांस के विमान के अधिकारियों के साथ भिड़ गया। इस कारण बुल्गारिया में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बुल्गारिया के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पेरिस से नई दिल्ली जाने वाली एयर फ्रांस की एक फ्लाइट ने बुल्गारिया के सोफिया एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक इमरजेंसी लैंडिंग की। यह इमरजेंसी लैडिंग एक यात्री के कारण करनी पड़ी। ये विमान के अधिकारियों से भिड़ गया था।
राम मंदिर निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए चंदा मिला, अब इस तरह से दे सकेंगे दान

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी इवालो एंजलोव के अनुसार यह यात्री एक भारतीय नागरिक था, इसने फ्लाइट के टेक-ऑफ करने के बाद अन्य यात्रियों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच उसने एक फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मारपीट के साथ उसे धक्का भी दिया।
इस यात्री के आक्रामक व्यवहार ने फ्लाइट के कमांडर को सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर कर दिया। इस यात्री का नाम नहीं बताया गया है। उसे विमान से उतार दिया गया और उस पर लुप्तप्राय उड़ान सुरक्षा का चार्ज लगाया गया है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है। इसके बाद एयर फ्रांस की की इस उड़ान ने नई दिल्ली की अपनी यात्रा फिर से शुरू की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.