नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर व एक्ट्रेस लेडी गागा इन दिनों अपने फ्रेंच बुल डॉग्स को लेकर काफी परेशान थीं। सोशल मीडिया पर वो इसी वजह से काफी चर्चे पर बनी रही हैं। इस सिंगर के घर से उसके दो कुत्ते चोरी हो गए थे जिसकी तलाश काफी चल भी रही थी। लेकिन खुशी की बात यह है कि उनके चोरी हुए फ्रेंच बुल डॉग्स मिल गए हैं। लॉस एंजेलस पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि एक महिला तकरीबन शाम 6 बजे लेडी गागा के कुत्तों को LAPD के ओलिंपिक कम्युनिटी पुलिस स्टेशन लेकर आई थी। जो महिला इन कुत्तों को वहां पर छोड़कर गईं उनका बुधवार रात को अटैक हुआ था। इसकी पुष्टि की गई है कि वो लेडी गागा के ही डॉग्स थे। कुत्ते उस महिला के पास कैसे पहुंचे और किसने चोरी किए थे, इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बता दें कि इस सिंगर के घर से उसके दो कुत्ते चोरी हो गए थे जिसकी तलाश में वो ढूढने वालों को मनचाहा इनाम भी दे रही है। बताया जाता है कि लेडी गागा के घर के बाहर हमला हुआ है। तभी लेडी गागा के कुत्तों को घूमाने गए नौकर पर एक शख्स ने हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। इसी बीच हमलावार लेडी गागा के दोनों फ्रेंच बुलडॉग्स को चुरा ले गए। रायन को इस हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालात में सुधार है।