आठ नवजात बच्चों की हत्या करने के आरोप में एक नर्स गिरफ्तार

Highlights

वारिंगटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में 10 मिनट की संक्षिप्त सुनवाई हुई।
ये सभी मौतें जून 2015 और जून 2016 के बीच में हुई थीं।

<p>लूसी लेट्बी</p>
लंदन। पश्चिमोत्तर इंग्लैंड के एक अस्पताल में एक नर्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। उस पर आठ बच्चों की हत्या करने और अन्य 10 को मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।आरोपी नर्स को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को रिमांड पर हिरासत में रखा गया है।
Pakistan: इमरान सरकार के खिलाफ अमरीकी दूतावास का विवादित ट्वीट, बवाल के बाद मांगी माफी

लूसी लेट्बी (30) को वीडियो लिंक के माध्यम से वारिंगटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में 10 मिनट की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान पेश होने के बाद हिरासत में भेजा गया है। लेट्बी को लिवरपूल के दक्षिण में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में नवजात शिशओं की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
नवजात इकाई में मौतों की जांच के बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया। ये सभी मौतें जून 2015 और जून 2016 के बीच में हुई थीं। पुलिस के अनुसार मई 2017 में अस्पताल में कई बच्चों की मौतों की जांच शुरू की। उसे इस तरह के मामले में तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है। उसे इसके पहले 2018 और 2019 में भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों बार जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.