विश्‍व की अन्‍य खबरें

PICS: बीच पर मस्ती कर रहे थे लोग, तैरता हुआ आ गया ये रहस्यमयी जीव और मच गई भगदड़

3 Photos
Published: January 11, 2018 04:37:16 pm
1/3

नई दिल्ली। समंदर किनारे का माहौल कैसा होता है, इसके बारे में बताने की कोई खास ज़रूरत तो नहीं है। लेकिन ये वाला मामला इतना भयानक है कि उस बीच पर मौदूज लोगों के पसीने छूट गए। इतना ही नहीं कई लोग तो डर के मारे जहां-तहां भागने भी लगे। दरअसल फिलीपीन्स के एक बीच पर काफी लोग मौजूद थे, जो वहां कुदरत के आंगन में मौज-मस्ती कर रहे थे।

2/3

तभी लोगों को समुद्र में कुछ दिखा कि उनके होश उड़ गए। बता दें कि बीच पर एक अजीबो-गरीब जीव तैरता हुआ आ गया। उस विशाल जीव को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। उसके तुरंत बाद संबंधित प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारी भी समझ नहीं पा रहे थे कि वो जीव आखिर किस प्रजाति का है।

3/3

जांच में मालूम हुआ कि उस डरावने जीव की मौत कई दिनों पहले ही हो चुकी थी। जिसके बाद उसकी विशाल बॉडी तैरते हुए समुद्र के किनारे पहुंच गई थी। भारी-भरकम 10 मीटर की लंबाई वाले जीव के मृत शरीर से काफी बदबू भी आ रही थी। अधिकारियों ने रस्सी बांधकर कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला था। दफनाने के बारे में विचार हुआ लेकिन काफी बड़ा जीव होने की वजह से संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद उस जीव को वापस समुद्र में ही बहा दिया गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.