विश्‍व की अन्‍य खबरें

वीडियो: धरती पर अभी भी बची है इंसानियत, 1 कुत्ते को बचाने में 6 लोगों ने लगाई जान की बाज़ी

बांध में गिरने के बाद कुत्ता बस नदी में गिरने ही वाला था कि एक नेक दिल इंसान उसे बचाने के लिए बांध में कूद गया।

Jan 19, 2018 / 12:46 pm

Sunil Chaurasia

नई दिल्ली। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोज़ देखने को मिलती हैं जिनमें कुछ लोग बेज़ुबान जानवरों को बेरहमी से पीटते हुए नज़र आ जाते हैं। हमने आपको हाल ही में दो ऐसी खबरें दिखाई थीं। पहली वीडियो में 2 लड़कों ने एक लंगूर बंदर को जमकर पीटा था, जिसके बाद बंदर की मौत हो गई थी। तो वहीं दूसरी वीडियो में एक शख्स ने अपनी छत पर बैठे बंदर को एयर गन से शूट कर दिया था। जिसके बाद उस बंदर ने भी अस्पताल में तड़प-तड़प कर जान दे दी थी।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपको भी ऐसा लगेगा कि अभी इस धरती पर थोड़ी बहुत इंसानियत बची हुई है। बता दें कि एक कुत्ता एक खतरनाक बांध में जा गिरा था। बांध में गिरने के बाद कुत्ता बस नदी में गिरने ही वाला था कि एक नेक दिल इंसान उसे बचाने के लिए बांध में कूद गया। पहले तो वह बड़ी ही सावधानी से कुत्ते को मौत के मुंह से बाहर निकाल कर लाया। उसके बाद उसने उसे कैसे भी करके दीवार के पास लाकर खड़ा कर दिया।
लेकिन इसके बाद जो भी हुआ उसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया। बांध में कूदे शख्स और कुत्ते की जान बचाने के लिए और भी कई लोग आगे आ गए। पहले तो एक व्यक्ति की कमी पड़ रही थी, लेकिन बाद में उसका भी इंतज़ाम कर लिया गया और आखिरकार कुत्ते को मौत के दलदल से सुरक्षित बचा लिया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को फेसबुक पर The Dodo नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक कुल 30 मिलियन से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है। बता फेसबुक पर The Dodo नाम का ये पेज जानवरों के लिए काम करता है। फेसबुक पर The Dodo के 1,83,53,849 फॉलोअर्स हैं।

Home / world / Miscellenous World / वीडियो: धरती पर अभी भी बची है इंसानियत, 1 कुत्ते को बचाने में 6 लोगों ने लगाई जान की बाज़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.