6 जून की सुबह पृथ्वी से टकरा सकता है 2002 NN4 Asteroid, वैज्ञानिकों की पैनी नजर

HIGHLIGHTS

2002 NN4 Asteroid का आकार 0.250-0.570 किलोमीटर के बीच का है
अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पृथ्वी के करीब 5 किमी दूर से निकल जाएगा
177 फीट के Asteroid 2005 ED224 साल 2023-2064 के बीच पृथ्वी से टकरा सकता है

वॉशिंगटन। अंतरिक्ष में हर दिन हजारों लाखों गितिविधियां ऐसी होती है, जिसके बारे में संभवत: हमारे पास जानकारी नहीं होती है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी घटनाएं होती है, जिसको लेकर वैज्ञानिक लगातार गहन चिंतन करते हैं।

इसी में से अंतरिक्ष में घुमते असंख्य एस्टेरोयड हैं, जो कभी-कभी पृथ्वी के बेहद करीब से होकर गुजरते हैं और कभी-कभी टकरा जाते हैं। इससे काफी नुकसान होता है। अब एक बार फिर से कुछ ऐसी ही कुछ संभावना अगले महीने जून में नजर आ रही है।

अंतरिक्ष में दिखा हैरान कर देने वाला नाजारा, मिला ऐसा Asteroid जिसके पास है खुद का चांद

NASA के सेंटर फॉर NEO स्टडीज के मुताबिक, 6 जून को सुबह 2002 NN4 Asteroid (163348) पृथ्वी की ओर आ सकता है। वैज्ञानिकों को जो पता चला है उसके अनुसार, Asteroid का आकार 0.250-0.570 किलोमीटर के बीच का है। वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि ये Asteroid के पृथ्वी के नजदीक से निकलेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 5 किमी दूर से निकल जाएगा। वैज्ञानिक इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7tyb4g

2023-2064 के बीच पृथ्वी से टकरा सकता Asteroid

आपको बता दें कि 2020-2025 के बीच 7 फीट चौड़ा 2018 VP1 नामक Asteroid के पृथ्वी से टकराने की संभावना सबसे अधिक है। जबकि इससे कई गुना अधिक बड़ा यानी 177 फीट के Asteroid 2005 ED224 साल 2023-2064 के बीच पृथ्वी से टकरा सकता है।

अमरीका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी तीन गुना ज्यादा बड़े ऐस्टरॉइड 29075 (1950 DA) जो 2880 तक नहीं आने वाला है। हालांकि पृथ्वी से यह नहीं टकराएगा। पहले ऐसा अनुमान था कि यह पृथ्वी से टकरा सकता है।

वैज्ञानिकों को धोखा दे गया Asteroid 2020 JJ, पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरा ये उल्कापिंड

2060-2105 के बीच 1214 फीट व्यास वाले Asteroid Apophis के आने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि यह धरती के 19,000 मील दूर से निकलेगा। वहीं 1608 फीट के व्यास वाले Asteroid Bennu 2175 से 2199 के बीच पृथ्वी के करीब से गुजरेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.