पहाड़ों पर अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, राजस्थान में चलेगी धूलभरी आंधी

Coronavirus के बीच Weather Forecast
पहाड़ी इलाकों में बदलेगा मौसम का मिजाज
मैदानी इलाकों में बारिश बढ़ा सकती है परेशानी

<p>बदल रहा मौसम का मिजाज</p>
नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मार्च खत्म होने का आया है लेकिन अब भी कई राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है।
इतना नहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी ने और भी मुश्किल बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों की मौसम की लोगों को बेहाल कर रखा है।

कोरोनावायरस का मार के बीच मौसम का बदलता मिजाज बड़ी परेशानी लेकर आया है।
एक हफ्ते में दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम, आज रात 8 बजे हो सकता है बड़ा ऐलान

भारती मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम फिर करवट लेगा। यहां कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमचाल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में अभी भी कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने के आसार बने हुए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी
कोरोना से जंग लड़ रहे दिल्ली-एनसीआरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां पर अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। यानी तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
हालांकि मंगलवार शाम दिल्ली में बादल छाएंगे, वहीं बुधवार को इनके बरसने के भी आसार हैं। वहीं दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने की संभावना है। दरअसल, मंगलवार शाम दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है, जिससे एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश का अनुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने के साथ दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों पर बड़ेगा असर
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी और दिल्ली समेत कुछ राज्यों में मौसम का सीधा असर देखने को मिलेगा। यहां बारिश और बादलों के बीच तापमान बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
इसी तरह राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने के आसार बने हुए हैं। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

दक्षिण राज्यों में भी करवट लेगा मौसम
देश के दक्षिण राज्यों में मौसम करवट लेगा। यहां तटीय इलाकों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीस इलाकों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.