Weather Update: बारिश में बेहाल मुंबई, जानें देशभर में अलगे 24 घंटे Monsoon का हाल

Weather Forecast Mumbai में गुरुवार रात से हो रही Rain से हुआ बुरा हाल
Monsoon को लेकर IMD ने जारी किया Alert देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में Heavy Rainfall की चेतावनी
Delhi NCR में भी शुक्रवार रात से बदल सकता है मौसम, शनिवार को बारिश के आसार

<p>बारिश बेहाल जिंदगी</p>
नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( Weather Udpate )लगातार बदल रहा है। मानसून ( Monsoon in India ) की दस्तक के साथ अब कई राज्य भीगने लगे हैं तो कही राज्यों में आफत बढ़ने लगी है। महाराष्ट्र में मानसून का असर दिखाई देने लगा है। कोरोना संकट के बीच मुंबई में गुरुवार रात से हो रही बारिश ( Rain in Mumbai ) ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है।
भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो देश के कई राज्यों में अगले दो दिन में जोरदार बारिश के आसार बने हुए हैं। बिहार में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक मानसून मेहरबान रहने वाला है।
फेरे लेते ही शादी के जोड़े में ससुराल की जगह अस्पताल पहुंची दुल्हन, हर कोई रह गया दंग, जानें फिर क्या हुआ

https://twitter.com/hashtag/heavyrain?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई में गुरुवार रात से हो रही बारिश से कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। सबसे बुरा हाल निचले इलाकों का है। वैसे तो मुंबई में मानसून ने जून में ही दस्तक दे दी थी, लेकिन अब तक ऐसी बारिश नहीं हुई थी।
https://twitter.com/mybmc?ref_src=twsrc%5Etfw
ऐसे में कहा जा सकता है की मानसून की पहली अच्छी बारिश ने ही मुंबई की दम फुला दिया है। बीएमसी के दावों की पोल भी खुलने लगी है। आपको बता दें कि IMD ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
https://twitter.com/kuntwadvikas/status/1278923022942957569?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/mumbaimatterz?ref_src=twsrc%5Etfw
लगातार बारिश की वजह से मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। वहीं भायखला, हिंदमाता, किंग सर्कल, वडाला, दादर, गोरेगांव, मलाड, कांदिवली और बोरेवली के इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है।
आ गई खुश खबरी, भारत में 15 अगस्त को बाजार में आएगी कोरोना की वैक्सीन, आईसीएमआर ने दी मंजूरी

https://twitter.com/mybmcWardN?ref_src=twsrc%5Etfw
गुजरात में 4 जुलाई से भारी बारिश के आसार
IMD के मुताबिक गुजरात में मानसून की जोरदर दस्तक देखने को मिल सकती है। चार जुलाई यानि शनिवार से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का संकेत है।
दिल्ली-एनसीआर में भी मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार देर रात से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश के साथ गर्मी से राहत मिल कती है।

पंजाब-हरियाणा में गर्मी से परेशानी
उत्तर भारत के हरियाणा और पंजाब में फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस परेशान किया हुआ है। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के अमृतसर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राजस्थान के 15 से ज्यादा जिलों में बूंदा-बांदी
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अलवर, बांसवाड़ा, बांरा, भीलवाड़ा, बूंदी, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, जयपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर में कहीं-कहीं मेघ गर्जन/वज्रपात होने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बीकानेर, जैसलमेर में कहीं-कहीं लू की स्थिति होने की संभावना बताई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.