विविध भारत

दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें उपद्रवियों की करतूत

5 Photos
Published: February 24, 2020 08:26:55 pm
1/5

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर दिल्ली के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहा है। इसी कड़ी में जाफराबाद में व्यापक प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की गई। इस बीच एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। युवक ने मौजपुर-जाफराबाद सड़क पर आठ राउंड फायरिंग की।

2/5

फायरिंग में रतनलाल नाम का एक हेड काउंस्टेबल की मौत हो गई। युवक ने बीच सड़क में हेड काउंस्टेबल को गोली मारी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। तुरंत उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।

3/5

हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर आगजनी की और पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। पेट्रोल पंप पर भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। पुलिस प्रदर्शनकारियों को काबू करने में जुटी है।

4/5

हिंसक प्रदर्शन के दौरान उपद्रवी के गोली का शिकार होने वाले हेड काउंसटेबल रतनलाल राजस्थान के सिकर का रहने वाला है। बता दें कि शनिवार की रात सैंकड़ों की तादात में महिला प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आई थी, और मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठक गई थी। इससे मौजपुर-जाफराबाद सड़क जाम हो गया।

5/5

इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया, जिसके बाद से अब सोमवार को हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला है। बता दें कि शाहीन बाग में भी व्यापक विरोध-प्रदर्शन जारी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.