दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगातार पारा गिरता जा रहा है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच किसान आंदोलन जारी है। कानून वापस लेने की मांग पर अड़े किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। किसानों का जत्था अब भी दिल्ली की सीमा पर डेरा जमाए बैठा है। बुधवार को लोहड़ी का त्योहार था। कई किसानों ने प्रदर्शन के दौरान लोहड़ी मनाई। किसानों ने इस मौके पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर कानून के पन्ने जलाकर लोहड़ी मनाई।