रूपेश हत्याकांड : मीडिया के सवाल पर भड़के नीतीश कुमार, कहा – आपको कातिलों की जानकारी है तो बता दीजिए

रूपेश के कातिलों की गिरफ्तारी के सवाल पर सीएम हुए नाराज।
बिहार पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई कातिलों का सुराग।

<p>रुपेश हत्याकांड का आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर।</p>
नई दिल्ली। बिहार की राजधारी पटना में इंडिगो के मैनेजर की हत्या का आज तीसरा दिन है। लेकिन अभी तक रूपेश की हत्यारों का पता नहीं चला है। इस बीच इस हत्याकांड को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों पर सीएम नीतीश कुमार नीतीश कुमार नाराज हो गए। उन्होंने मीडियाकर्मियों से ही पूछ लिया कि आपको जानकारी है ता बता दीजिए। सीएम ने कहा कि हत्या के पीछे कोई न कोई वजह होती है। स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। रूपेश सिंह के हत्यारे नहीं बचेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1349977299983032320?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि मंगलवार को इंडिगो के प्रबंधक रूपेश सिंह की हत्या हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में अपराधियों के जल्द गिरफ्तार करने के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं। लेकिन उसके भी दो दिन गुजर गए हैं। अब तक इस हत्याकांड के बारे में पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस गहन छानबीन का दावा जरूर कर रही है। लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.