विविध भारत

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हाहाकार के खिलाफ किया प्रदर्शन…

12 Photos
Published: June 12, 2021 12:18:21 pm
1/12

कोटा में पेट्रोल ,डीजल व रसोई गैस मे बढ़ती कीमतों के विरोध मे कांग्रेस की ओर से शहर मे विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कहीं चूल्हा जलाकर तो कही ठेले पर मोटर साईकल व सिलेंडर रख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध व्यक्त किया। फोटो: नीरज गौतम

2/12

भोपाल में पेट्रोल पंप की मशीन के पास खड़े हुए दिग्विजय सिंह, प्रदर्शन करने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ओर मीडियाकर्मी। फोटो: अजय शर्मा

3/12

चेन्नई में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगे पेट्रोल व बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। फोटो: हरिहर कृष्णन

4/12

बेंगलूरू में कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में विरोध में प्रदर्शन करते हुए। फोटो: बी विजयकुमार

5/12

सूरत में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल के बढ़ रहे दामों को लेकर सरकार के विरोध में प्रदशन कर रहे लोगो को पुलिस ने डिटेन किया। फोटो: मुकेश त्रिवेदी

6/12

पेट्रोल डीजल की दरों में लगातार हो रही वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश भर में हल्ला बोल है। बीकानेर में भी प्रदर्शन के तहत ऊंट गाड़े पर गैस टंकी लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन। फोटो नौशाद अली

7/12

कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन... जोधपुर में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों व मंहगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से विभिन्न पेट्रोल पम्पों के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जोधपुर के पुराने हाईकोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पम्प के बाहर हाथ में कटोरा लिए कांग्रेस के अर्धनग्न कार्यकर्ता अनूठा प्रदर्शन करते नजर आए। फोटो- जेके भाटी

8/12

पाली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के एक पेट्रोल पंप के बाहर धरना देकर नारे लगाते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। फोटो: सुरेश हेमनानी

9/12

छिंदवाड़ा में पेट्रोल मूल्य वृद्धि के संबंध में कांग्रेस ने पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया। फोटो: शेखर

10/12

जबलपुर में महंगे पेट्रोल व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। फोटो अफरोज खान

11/12

शहडोल में पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के लेटे हुए समय की तस्वीर के सामने बैंड बजाकर जगाने का प्रयास किया गया। फ़ोटो अजय कुमार गुप्ता

12/12

श्रीगंगानगर में केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढाने के विरोध में अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी के आह्वान पर मीरा मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन करती कांग्रेस महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता । पत्रिका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.