Pm Modi Mann Ki Baat: देश से की अपील, वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं

Pm Modi Mann Ki Baat में साफ संदेश दे दिया है कि देश के सभी लोगों को मिलकर कोरोना की दूसरी वेव से लडऩा होगा। इस महामारी की सेकंड वेव ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में सभी की यह जिम्मेदारी है कि वो सभी नियमों का पालन करें।

<p>Pm Modi Mann Ki Baat Appeal, do not get into any rumors about vaccine</p>

Pm Modi Mann Ki Baat। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Pm Modi Mann Ki Baat में कहा कि कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं। भारत सरकार की तरफ से अभी मुफ़्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम चल रहा है वो आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने देश के सभी राज्यों से कहा कि मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ़्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

https://twitter.com/hashtag/CovidVaccine?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

स्टाफ और गांवों की तारीफ
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि डॉक्टर और नर्स स्टाफ के साथ इस समय लैब टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर जैसे फ्रंटलाइन वर्कर भी भगवान की तरह ही काम कर रहे हैं। जब कोई एंबुलेंस किसी मरीज़ तक पहुंचती है तो उन्हें एंबुलेंस ड्राइवर देवदूत जैसा ही लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना से बहुत लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी उतनी ही ज़्यादा है। इस बार गांवों में भी नई जागरूकता देखी जा रही है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए लोग अपने गांव की कोरोना से रक्षा कर रहे हैं। जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनके लिए सही व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैं।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

देश को झकझोर दिया है
इससे पहले उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले और आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान (दूसरी वेव) ने देश को झकझोर दिया है। इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें। अपने फैमिली डॉक्टर, आसपास के डॉक्टर को संपर्क करके उनसे सलाह लीजिये।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.