पुतिन को 2036 तक चुना गया रूस का राष्ट्रपति, PM Modi ने दी बधाई

पीएम मोदी ( pm modi ) ने टेलीफोन कर रूसी राष्ट्रपति ( Russian President Vladimir Putin ) से की चर्चा।
जनमत संग्रह ( constitutional reform vote ) के जरिये 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहने को लेकर पुतिन ( PM MODI Congratulates ) को दी शुभकामनाएं।
दूसरे विश्व युद्ध ( World War II ) में जीत की 75वीं वर्षगांठ पर दी पुतिन ( Vladimir Putin latest news) को बधाई।

<p>PM Modi congratulates Russian President Vladimir Putin </p>
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Russian President Vladimir Putin ) से फोन पर बात की और उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध ( World War II ) में जीत की 75वीं वर्षगांठ समारोह की सफलता के लिए बधाई ( PM MODI Congratulates ) दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने पुतिन को संवैधानिक जनमत संग्रह ( constitutional reform vote ) के सफल समापन के लिए भी शुभकामनाएं दीं, जिसके जरिये अब पुतिन दो बार के लिए 2036 तक रूस के राष्ट्रपति रहेंगे।
चीन से तनाव के बीच अमरीका का बड़ा कदम, भारत को घातक फाइटर जेट देने के लिए बिल पेश

टेलीफोन कॉल के दौरान भारत और रूस के लोगों के बीच दोस्ती के प्रतीक स्वरूप पीएम मोदी ने 24 जून 2020 को मॉस्को में आयोजित सैन्य परेड में एक भारतीय दल की भागीदारी को याद किया। दोनों ही नेताओं ने COVID-19 वैश्विक महामारी के नकारात्मक परिणामों को दूर करने के लिए दोनों देशों द्वारा किए गए प्रभावी उपायों पर ध्यान दिया और COVID-19 के बाद दुनिया की चुनौतियों को संयुक्त रूप से दूर करने के लिए भारत-रूस संबंधों की नजदीकी के महत्व पर सहमति जताई।
पीएम मोदी और पुतिन ( Vladimir Putin latest news) द्विपक्षीय संपर्क और परामर्श की निरंतरता बनाए रखने के लिए सहमत हुए। इसके तहत इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फोन कॉल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। रूस के नागरिकों ने संवैधानिक परिवर्तनों के लिए भारी मतदान करके 2036 तक व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में रहने का द्वार खोल दिया है। इसके तहत पुतिन दो बार राष्ट्रपति पद पर फिर से आसानी रहेंगे, लेकिन आलोचकों ने कहा कि इसका परिणाम औद्योगिक पैमाने पर गलत साबित होगा।
भारत-चीन हिंसक झड़प को चीन की साजिश का खुलासा, सीमा पर भेजे थे मार्शल आर्ट फाइटर्स

गुरुवार को 100 फीसदी मतपत्रों की गिनती के बाद प्रकाशित आधिकारिक परिणाम से पता चला कि पूर्व केजीबी अधिकारी पुतिन जिन्होंने राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप में रूस पर दो दशकों से अधिक समय तक शासन किया है, ने आसानी से छह साल के दो और कार्यकाल हासिल करने की दौड़ में जीत पाई है। पुतिन का वर्तमान कार्यकाल 2024 को समाप्त हो रहा है।
इस जनमत संग्रम के बाद 67 वर्षीय पुतिन अब 83 साल की उम्र तक रूस पर शासन कर सकेंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े देश में गिने जाने वाले रूस में जनता ने 77.9 फीसदी मतों से संविधान को बदलने का समर्थन किया है। जबकि 21.2 फीसदी लोगों से इसके खिलाफ मतदान किया।

अमित कुमार बाजपेयी

पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव. ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार, गैज़ेट वर्ल्ड, डिजिटल टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, एजुकेशन पर पैनी नज़र रखते हैं. ग्रेटर नोएडा में हुई फार्मूला वन रेसिंग को लगातार दो साल कवर किया. एक्सपो मार्ट की शुरुआत से लेकर वहां होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों-संगोष्ठियों की रिपोर्टिंग.

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.