विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में शुरू होगा पौधरोपण अभियान, 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) से राजधानी में इस साल का पौधारोपण अभियान शुरु किया जाएगा।

<p>Plantation campaign will start in Delhi on World Environment Day, target of planting 35 lakh saplings </p>

नई दिल्ली। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि आस-पास हरे-भरे पेड़ पौधे हों। लेकिन आज के समय में बढ़ते औद्योगिकीकरण की वजह से लाखों पेड़-पौधों का काटा जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण पर इसका साफ-साफ असर देखा जा सकता है। हालांकि, पर्यावरण को शुद्ध रखने और हवा की गुणवत्ता को बरकरार रखने को लेकर सरकारें पौधा रोपण अभियान चलाती रहती हैं।

अब इसी कड़ी में दिल्ली सरकार विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) को पौधा रोपण अभियान की शुरूआत करेगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) से राजधानी में इस साल का पौधारोपण अभियान शुरु किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
-

World Environment day 2021: जानिए कैसे हुई पर्यावरण दिवस की शुरुआत, क्या है इस वर्ष की थीम और कोरोना काल में इसकी उपयोगिता

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है, लेकिन दिल्ली सरकार 35 लाख पौधे लगाएगी। ये सभी पौधे सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे, ताकि दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 10 की मात्रा कम किया जा सके।

गोपाल राय ने कहा कि इस संबंध में अगले सप्ताह एक बैठक की जाएगी और दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया जाएगा। इस पौधारोपण अभियान के बाद दिल्ली का हरित क्षेत्र 325 से बढ़कर 350 वर्ग कि.मी. हो जाने की उम्मीद है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81oyl4

इस तरह के पौधे लगाए जाएंगे

गोपाल राय ने कहा कि राजधानी में छोटे-बड़े सभी तरह के पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत सरकारी नर्सरियों में फ्री में औषधीय पौधों जैसे कढी पत्ता, नीम, आंवला, अर्जुन, सहजन, बेल पत्र, नींबू, तुलसी, एलोवेरा, बहेडा, जामुन, तुलसी और गिलोय का वितरण किया जाएगा।

मालूम हो कि दिल्ली वन विभाग कोरोना संक्रमण के खतरे से लोगों को बचाने के लिए औषधीय पौधों के उपयोग पर जोर दे रहा है। पिछले साल भी वन विभाग ने इस पर जोर दिया था।

पिछले साल लगाए गए थे 32 लाख पौधे

गोपाल राय ने कहा कि पिछले साल केंद्र सरकार ने दिल्ली को 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन दिल्ली वन विभाग ने इस लक्ष्य से दोगुने से भी अधिक करीब साढ़े 32 लाख पौधे लगाए थे।

यह भी पढ़ें
-

World Environment Day 2021: विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को, जानें इस साल की थीम और महत्व

सबसे खास बात कि वन विभाग ने इस अभियान के तहत 13 प्रकार के औषधीय पौधों जैसे कढ़ी पत्ता, नीम, आंवला, अर्जुन, सहजन, बेल पत्र, नींबू, तुलसी, एलोवेरा, बहेडा, जामुन, तुलसी और गिलोय को सबसे ज्यादा संख्या में लगाया गया था। यही नहीं, दिल्ली सरकार की नर्सरियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर बीते साल सैंकड़ों लोगों को औषधीय पौधे मुफ्त वितरित किए गए थे। गोपाल राय ने कहा, दिल्ली सरकार के उद्यान-गृहों (नर्सरी) ने लोगों को 6.60 लाख पौधे मुफ्त दिए थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.