Weather: कोहरे और गलन से फिर बढ़ेगी ठंड, 7 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में होने के कारण ठिठुर रहा है
ठंड और कुहासे के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है
विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं

<p>Weather news</p>
नई दिल्ली। कोहरा और गलन की चपेट में पूरा उत्तर भारत है। हालांकि आज देश कई हिस्सों में कोहरे (Fog) में कमी देखने को मिली, लेकिन साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।वहीं कई जगहों पर ठंड और कुहासे के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
राजस्थान मौसम अपडेट: 20 जनवरी से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

कोहरे की चलते विजिबिलिटी कम हो गई है और ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दो दिनों से कई जगहों पर धूप भी नहीं निकल रही है।मौसम विभाग ने सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा हवाएं चलने से गलन बढ़ सकती है।
Weather Update : दिल्ली एनसीआर में छाया रहा घना कोहरा, आने वाले दिनों में सर्दी से राहत उम्मीद ज्यादा

कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी से पाला गिरने की भी आशंका जताई गई है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।मौसम विभाग ने सात राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के 7 राज्यों में आने वाले दो दिनों में कोहरा और ठंड दोनो बढ़ने वाली है।आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला भी पड़ सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.