ममता बनर्जी ने पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाई, गिरने से बाल-बाल बचीं

Highlights

स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी।
उन्होंने (केंद्र) ईंधन की कीमत को कम करने के लिए कुछ नहीं किया।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर गुरुवार कोलकाता में कालीघाट से राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचीं। वे पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को विरोध जता रही थीं।
इस दौरान स्कूटर चलाते वक्त गिरने से बाल-बाल बचीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने लोगों की मदद से अपना संतुलन बनाया और फिर स्कूटर चलाना जारी रखा। स्कूटर राज्य सरकार में मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फरहाद हकीम चलाने लगे।
सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को बनाया जाएगा जिम्मेदार, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी। इस पर ईंधन के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ नारे लिखे थे, उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच सात किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय किया। सड़क के दोनों ओर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
करीब 45 मिनट की यात्रा के बाद ‘नबान्न’ पहुंची ममता बनर्जी ने भाजपा की केंद्र सरकार की आलोचना कर कहा कि हम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार केवल झूठे वादे करती है।
उन्होंने (केंद्र) ईंधन की कीमत को कम करने के लिए कुछ नहीं किया। आप मोदी सरकार के सत्ता में आने और अब के पेट्रोल की कीमतों में अंतर को देख सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार से ईंधन को दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.