विविध भारत

राहुल गांधी, चिराग और तेजस्वी पर जीतन राम मांझी ने कसा तंज, कही ये बात

Highlights

चुटकी लेते हुए कहा कि समय आने पर ये अपना हनीमून मनाने जाते हैं।
बैठक में फैसला लिया गया कि जीतन मांझी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

नई दिल्लीJan 06, 2021 / 08:31 pm

Mohit Saxena

जीतन राम मांझी

पटना। बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बुधवार को विपक्ष के नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि समय आने पर ये अपना हनीमून मनाने जाते हैं।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जीतन राम मांझी ने कहा,’ये हिन्दुस्तान के,बिहार के तीनों युवराज लोग हैं, चाहे राहुल गांधी हों, चिराग पासवान हों या तेजस्वी यादव हों समय आने पर तीनों अपना कहीं हनीमून मनाने जाते हैं, क्या करने जाते हैं पता नहीं।’
इससे पहले मांझी के आवास पर ‘हम’ की कार्यक़ारिणी बैठक भी हुई। इसमें फैसला लिया गया कि जीतन मांझी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। दरअसल काफी समय से चर्चा की जा रही थी कि संतोष सुमन को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी की कमान उनके हाथ में ही रहेगी। मांझी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी के लोग सात सीटों पर जीत जाते तो सत्ता उनके पास रहती।

Home / Miscellenous India / राहुल गांधी, चिराग और तेजस्वी पर जीतन राम मांझी ने कसा तंज, कही ये बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.