Jeddah Blast: यूरोपियन राजनयिकों के कार्यक्रम के दौरान IED ब्लास्ट, कई घायल

Highlights

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है।
दूसरा विश्व युद्ध खत्म होने की याद में यह कार्यक्रम आयोजित होता है।

<p>जेद्दाह में बम धमाका। </p>
जेद्दाह। सऊदी अरब के जेद्दाह में बुधवार को एक बम धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेद्दाह में कार्यक्रम के दौरान ये बम धमाका हुआ। इस कार्यक्रम में फ्रांस सहित कई देशों के कॉन्सुलेट मौजूद थे। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है।
Donald Trump से तलाक की अटकलों पर मेलानिया ने दुख जताया

जेद्दाह के इस गैर-मुस्लिम कब्रिस्तान में पहले विश्व युद्ध का एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें फ्रांस सहित कई यूरोपियन राजनियक मौजूद थे। इस बात की जानकारी फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने दी है। दूसरा विश्व युद्ध खत्म होने की याद में यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता था। जांच में पता चला है कि इस धमाके में IED का उपयोग किया गया था। इस दौरान पुलिस जांच में लगी हुई है कि हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है। बीते दिनों शार्ली ऐब्दो मैग्जीन के कार्टून को लेकर कई आतंकी हमले हो चुके हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.