प्रमुख वैज्ञानिक सलाहाकार के दफ्तर द्वारा पेश किया गया घर में ही मुफ्त में मास्क बनाने का तरीका बहुत काम आ सकता है। आप मास्क खरीदने या बनाने जा रहे हैं तो उससे पहले यह जरूर जान लें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इसके लिए क्या कहता है। WHO के मुताबिक, “मास्क तभी प्रभावी हैं जब उनके उपयोग के साथ हाथों को नियमित रूप से अल्कोहल आधारित हैंड सैनेटाइजर या साबुन और पानी से स्वच्छ रखा जाए। मास्क पहनने से पहले यह अवश्य समझें कि इसका उपयोग कैसे करें और उपयोग के बाद इसे किस तरह निपटाएं।” मास्क से जुड़ी एक जरूरी बात यह भी है, “विश्लेषण बताते हैं कि यदि 50 फीसदी आबादी नियमित रूप से मास्क पहनती है, तो केवल 50 फीसदी आबादी ही वायरस से संक्रमित होगी। अगर 80 फीसदी जनसंख्या मास्क पहनती है, तो यह प्रकोप पूरी तरह से रोका जा सकता है।” यहां पर घर में मास्क बनाने के लिए दी गई नियमावली बेहद सरल है और इसे आसानी से कोई भी बना सकता है। इसकी खूबी है कि इसे बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री लाना आसान है, घर पर बनाना आसान है और इसका फिर से इस्तेमाल भी आसान है। देश में घनी आबादी में रहने वाले इलाकों के लोगों के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। तस्वीर में बेहद ही आसान ढंग से बताया गया है मास्क बनाने का तरीका। आप अपने रुमाल के जरिये भी बना सकते हैं मास्क। मास्क पहनते-उतारते वक्त बरती जाने वाली सावधानियां। घर पर बनाए मास्क को साफ और कीटाणुमुक्त रखना भी बहुत जरूरी है। अपने मास्क को साफ रखना भी बहुत बड़ी चुनौती है।