Home Minister Amit Shah ने बुलाई High level meeting, बाढ़ के हालातों से निपटने पर चर्चा

देश के कई हिस्सों में Flood के हालातों से निपटने के लिए Union Home Minister Amit Shah ने मीटिंग बुलाई
Union Home Minister Amit Shah ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की समीक्षा की

<p>Home Minister Amit Shah ने बुलाई High level meeting, बाढ़ के हालातों से निपटने पर चर्चा</p>

नई दिल्ली। असम ( Flood in Assam ) और बिहार ( Flood in Bihar ) समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union home minister amit shah ) ने शुक्रवार को अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग ( High level meeting ) बुलाई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( NDMA ), राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल ( NDRF ) और गृह मंत्रालय ( home Ministry ) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों ( Flood affected areas ) में सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की समीक्षा भी की। इसके साथ बाढ़ में लोगों के हुए नुकसान की भी जानकारी मांगी।

Bihar में आकाशीय बिजली गिरने से 26 की मौत, CM Nitish ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

https://twitter.com/ANI/status/1279022203112165376?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि मानसून के आते ही कई इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद देश की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। सबसे बुरा हाल पूर्वोत्तर के राज्य असम का है। यहां बाढ़ ने लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार असम के 33 में से 23 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जबकि कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र नदी लगातार खतरे की घंटी बजा रही है।

Weather Update: दिल्ली में अभी 2-3 दिन तक सताएगी गर्मी, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

Railway Board Chairman बोले- 2023 से पटरी पर दौड़ेंगी Private Trains, 95% का परिचालन रेलवे करेगा

ऐसा ही हाल कुछ बिहार का भी है। यहां भी कई नदियां उफान मार रही है, जिनसे मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों ही बाढ़ को लेकर बिहार और असम के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी। इस दौरान अमित शाह से बाढ़की स्थिति से निपटने के लिए राज्यों को केंद्र की ओर से दी जाने वाली हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.