COVID-19 prevention: कोरोना से बचना है तो जरूर जान लीजिए गूगल के डूडल द्वारा बताए गए ये उपाय

कोरोना वायरस (Coronavirus) के लगातार केसेस बढ़ते देख गूगल ने भी डूडल के जरिए लोगों का जागरुक करना शुरू कर दिया है। गूगल ने अपने डूडल (Google Doodle) से मास्क लगाना कितना जरूरी है इसका संदेश दिया है।

<p>Google Doodle message for coronavirus</p>

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनिया भर में देखने को मिला है। लोगों को अभी भी लगातार कोरोना से बचने के लिए जागरुक किया जा रहा है। कोविड-19 (Covid-19) से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाए हैं जिनको फॉलो किया जाए तो इससे बचा सकता है। इसी जागरुकता को लेकर गूगल ने भी लोगों को संदेश दिया है। गूगल अपने डूडल (Google Doodle) के जरिए अक्सर किसी महान शख्सियत को याद करने या फिर कोई मैसेज देता रहता है। अब बुधवार को गूगल ने डूडल पर मास्क को फोकस किया है और ये कितना जरूरी है इस बात की जानकारी दी गई है।

गूगल ने डूडल के जरिए बताया है कि मास्क कितना जरूरी है। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क (Mask) पहनना बेहद आवश्यक है। इसी को लेकर डूडल ने कुछ निर्देश भी जारी किए हैं। डूडल जो संदेश दे रहा है उसमें कहा जा रहा है- ‘वियर ए मास्क, सेव लाइव्स कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद करें (मास्क पहनिए, लोगों की जान बचाइए)। फेस को कवर रखिए, अपने हाथ धोएं, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। इसके अलावा भी एक गाइडलाइंस दी गई है जो कोरोना से बचने के लिए जागरुक कर रही है।

गाइडलाइंस (Coronavirus Guidelines) में कहा जा रहा है कि अपने हाथों को धोते रहें। साबुत और पानी का इस्तेमाल करें या फिर हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें। किसी व्यक्ति को अगर खांसी या छींक आती है तो उससे दूरी बनाकर रखें और मास्क जरूर पहने रहें। अपने हाथों से नाक, मुंह और आंखों को बार-बार ना छुएं। अगर आपको छींक आती है तो मुंह पर रुमाल रख लें। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। अगर तबीयत थोड़ी भी खराब लगे तो घर पर रहें। तेज बुखार, खांसी, सूंघने की शक्ति चली जाने और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.