उपलब्धि: सात राज्यों में तीन करोड़ से अधिक टीकाकरण, देशभर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने कोविड के खिलाफ एक एतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कोरोना से लड़ाई में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश ने टीकाकरण में 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। सभी को बधाई एवं स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद।’

<p>Covid-19: India Crosses 50 Crore Vaccinations, Over Three Crore Doses Administered In Seven State</p>

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है और अब भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ पार कर गया है। सात राज्य ऐसे हैं जहां पर तीन करोड़ से अधिक टीकाकरण की संख्या पहुंच चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने कोविड के खिलाफ एक एतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कोरोना से लड़ाई में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश ने टीकाकरण में 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। सभी को बधाई एवं स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद।’

यह भी पढ़ें
-

Death Due To Oxygen Shortage: 12 राज्यों ने माना ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई एक भी मौत

बता दें कि भारत में इसी साल 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकऱण अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार चरणबद्ध तरीके से इसे आगे बढ़ाते गया और अब भारत ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। भारत में अभी कोरोना के खिलाफ तीन टीके लगाए जा रहे हैं। इनमें से दो कोविशील्ड और कोवैक्सीन 16 जनवरी से ही लगाया जा रहा है, जबकि रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी को कुछ दिनों पहले ही इजाजत मिली है।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

PM मोदी ने किया ट्वीट

आपको बता दें कि देशभर में वैक्सीनेश का आंकड़ा 50 करोड़ पार करने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया और कहा कि उम्मीद है कि सबको टीका लग जाएगा। उन्होंने लिखा ‘COVID-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को एक मजबूत प्रोत्साहन मिला है। टीकाकरण की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।हमें उम्मीद है कि हम इस आंकड़े को और बढ़ाएगें और यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे नागरिकों को #SabkoVaccineMuftVaccine अभियान के तहत टीका लगाया जाए।’

https://twitter.com/hashtag/SabkoVaccineMuftVaccine?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सात राज्यों में तीन करोड़ से अधिक टीकाकरण

आपको बता दें कि पूरे देश में तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। देश के सात राज्य ऐसे हैं, जहां पर टीकाकरण की संख्या तीन करोड़ से अधिक पहुंच गई है। इन सात राज्यों में से सिर्फ एक राज्य ऐसा है, जहां पर पांच करोड़ से अधिक डोज अब तक लगाए जा चुके हैं, जबकि एक राज्य में चार करोड़ डोज लगाए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, जिन सात राज्यों में तीन करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्टर्, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्यप्रदेश शामिल है। इनमें से सबसे अधिक पांच करोड़ से अधिक डोज उत्तर प्रदेश में लगाए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र में चार करोड़ से अधिक डोज लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें
-

ममता बनर्जी का फिर फूटा गुस्सा, ‘गुजरात साइज में छोटा, कोरोना वैक्सीन मिली बंगाल से दोगुना’

वहीं, पांच राज्य ऐसे में हैं जहां पर 18 से 44 साल की उम्र के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका दिया जा चुका है। इनमें मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा “आशा है कि जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 के बीच 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोविड टीके उपलब्ध होंगे।”

https://www.dailymotion.com/embed/video/x837jpt

इन राज्यों में 2 करोड़ से अधिक टीकाकरण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.