‘भाजपा नेता की बेटी से कांग्रेस मंत्री के बेटे की जल्द होगी शादी, बढ़ी दोनों की नजदीकियां’

कांग्रेस नेता के बेटे और भाजपा नेता की बेटी की जल्द होगी शादी।

<p>&#8216;भाजपा नेता की बेटी से कांग्रेस मंत्री के बेटे की जल्द होगी शादी, बढ़ी दोनों की नजदीकियां&#8217;</p>
नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस देश की दो ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं, जो हमेशा आमने-सामने की लड़ाई लड़ती हैं। साथ ही दोनों खुलकर एक दूसरे का विरोध करते हैं। लेकिन, कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच संबंध जुड़ने जा रहा है। वो भी हमेशा-हमेशा के लिए। जी हां, सही सुना आपने यहां भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच रिश्ता जुड़ने रहा है। दरअसल, भाजपा विधायक की बेटी और कांग्रेस नेता के बेटे की जल्द शादी होने वाली है।
रिश्ते में बंधने जा रहे हैं कांग्रेस और भाजपा के नेता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के नगरपालिका प्रशासन मंत्री रमेश जर्किहोली और भाजपा के विधायक बी श्रीरामुलु के बेटा-बेटी के बीच शादी की बात चल रही है। दोनों नेताओं के परिवारों के करीबी सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग पार्टियों से वाल्मीकि समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों परिवार, श्रीरामुलू की बेटी के साथ कांग्रेस नेता जर्किहोली के दूसरे बेटे की शादी की बात चल रही है। चर्चा यह है कि जल्द ही दोनों का रिश्ता फाइनल हो जाएगा और इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
जल्द लिया जाएगा फैसला

यूं तो भाजपा और कांग्रेस के बीच हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है, लेकिन खबर है कि कर्नाटक के नगरपालिका प्रशासन मंत्री रमेश जर्किहोली और भाजपा के मजबूत नेता और विधायक बी. श्रीरामुलू के बीच राजनीतिक चर्चा हो रही है। यह भी रिपोर्ट है कि दोनों परिवारों के बीच संभावित विवाह गठबंधन के लिए भी बातचीत चल रही है। यहां आपको यह भी बता दें कि बी श्रीरामुलू कर्नाटक के मोलकालमोरू से भाजपा के विधायक हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर कर्नाटक के लिए अलग राज्य का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन सरकार ने उत्तर कर्नाटक की अनदेखी की है। यदि उत्तर कर्नाटक के साथ अन्याय किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। बहरहाल, दोनों ही नेता इस मुद्दे पर अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। अब देखना यह है कि राजनीतिक रिश्ता आखिर किस तरह पारिवारिक रिश्ते में तब्दील होता है और उसका क्या परिणाम होता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.