बिहार के किसानों को 15 साल से धोखा दे रही है भाजपा: RJD

राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है BJP के नेता बिहार के किसानों से पिछले 15 साल से धोखा दे रहे हैं

<p>Bihar Election Result 2020: RJD claimed victory on 119 seats, accused of not giving certificate</p>

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार के किसानों को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। RJD ने दावा किया है कि भाजपा के कई नेताओं ने किसानों को ‘आतंकवादी’ बताया है। वे बिहार के किसानों को भी कई सालों से धोखा दे रहे हैं।

किसान पर घमासान : भाजपा का किसान सम्मेलन, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

आरजेडी ने कहा है कि भाजपा बिहार में ‘चौपाल’ या किसान सभा आयोजित करके किसानों को धोखा देने की कोशिश कर रही है लेकिन राज्य के किसान उनके चंगुल में नहीं फसने वाले हैं।

दरअसल, हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा नेता संजय जायसवाल ने पटना जिले के बख्तियारपुर में एक किसान चौपाल में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने किसानों से कई वादों किए। इसी को लेकर अब राजद उनपर निशाना साध रही है।

राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि NDA के नेता बिहार के किसानों से पिछले 15 साल से फर्जी वादे कर रहे हैं और फर्जी वादों के कारण दूसरे राज्यों के किसानों की नाराजगी सामना कर रहे हैं।

सीएम ने कहा- समाधान संवाद से होगा, संघर्ष से नहीं, शिवपाल बोले- भाजपा राज में किसानों का शोषण

गगन ने आगे कहा कि यही वजह रही कि बिहार चुनाव में जदयू उन 15 जिलों में अपना खाता तक नहीं खोल पाई, जिन्हें ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है। इन जगहों पर भाजपा का भी खाता जीरो हो गया।

आरजेडी नेता ने बताया बिहार में किसानों की औसत वार्षिक आय 42,684 रुपये है, जबकि किसानों की राष्ट्रीय वार्षिक आय 77,124 रुपये है। परिणाम आप खुद सकते हैं।

Farmer Protest: किसान आंदोलन से यातायात प्रभावित, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें…देखें लिस्ट

बता दें भाजपा बिहार के सभी विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में किसान चौपाल सम्मेलन कार्यक्रम शुरू किया है। बीते दिन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बिहार में किसान चौपाल लगया था। यहां भाजपा नेताओं ने किसानों को बताया कि नया कृषि कानून कैसे किसानों की आय को बढ़ाने का काम करेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.