बंगाल चुनाव: भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Highlights

कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
भाजपा ने 57 उम्मीदवारों के नामों की एक लिस्ट तैयार की है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों (West Bengal Assembly Elections) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदारों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने शनिवार को 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें से पांच उम्मीदवार पहले चरण के हैं। वहीं अन्य आठ उम्मीदवार दूसरे चरण के हैं।
West Bengal: मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

कांग्रेस से पहले भाजपा ने भी शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा ने 57 उम्मीदवारों के नामों की एक लिस्ट तैयार की है। इसमें कि नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा गया है।
गौरतलब है कि इसी सीट से सीएम ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कांग्रेस ने मोयना सीट से माणिक भौमिक को टिकट दिया है। इसी सीट से भाजपा ने पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को उम्मीदवार के रूप में उतारा है। बाघमुंडी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नेपाल महतो हैं, भाजपा ने इस सीट को आजसू के लिए छोड़ा है। आपको बता दें पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चा एकसाथ चुनावी मैदान में हैं।
वाम मोर्चा, कांग्रेस व इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) महागठबंधन ने शुक्रवार को उन निर्वाचन क्षेत्रों के नामों का ऐलान कर दिया, जिन तीनों दल पहले दो चरणों के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.