वेस्ट में बदला माैसम : हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने गिराया पारा

दो दिन में तापमान में आया चार डिग्री का अंतर
धूप के तेवर हुए नर्म, हवा में हो रहा ठंड का अहसास
दिन और रात के तापमान में आया अंतर

<p>UP Weather Forecast</p>
मेरठ ( Meerut ) पूरे सितंबर में गर्मी का कष्ट झेल रहे वेस्टवासियों को सितंबर के आखिरी दिनों में राहत मिलती नजर आ रही है। इसका कारण हिमालय से आ रही ठंडी हवाएं हैं। जम्मू-कश्मीर से आ रही ठंडी हवाओं ने वेस्ट के तापमान को गिरा दिया है। दो दिन पहले तक वेस्ट में जाे तेज गर्मी और उमस थी अब वह काफी हद तक कम हाे गई है। हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने माैसम काे बदल दिया है।
यह भी पढ़ें

योगीराज में जब्त की गई मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े गैंगस्टर की 25 करोड़ की संपत्ति

सितंबर की विदाई के साथ ही साथ मौसम ने भी बदलना शुरू कर दिया है। दिन में भले ही धूंप निकल रही हो और हमें गर्मी सता रही हो लेकिन अब रात का तापमान गिरने लगा है। अगर दिन और रात के तापमान को देखा जाए तो करीब पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर आ गया है।
यह भी पढ़ें

मंदिर चढ़े फूल अब खाद बनकर पौधों को दे रहे जीवन तो गैस से बन रहा प्रसाद

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रात में तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरना शुरू हो गया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुभाष ने बताया कि 30 सिंतबर के आसपास ही मानसून विदा होता है जिसके बाद सर्दियां शुरू होती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से मानसून मैदानी इलाकों से पूरी तरह विदा हो चुका है और पहाड़ों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो रही है। यही कारण है कि मौसम ने भी बदलना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की सहायक नगर आयुक्त से हाथापाई, निगम कर्मियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

उन्होंने यह भी बताया कि रात का तापमान 25 से 26 डिग्री होना चाहिए लेकिन यह 27 डिग्री सेल्सियस पर जाकर रुक रहा है। हिमालय की ओर से हवाएं भी चलना शुरू हो गई हैं। ये हवाएं बिना नमी के चलती हैं, जिससे मौसम भी शुष्क हो जाता है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अक्टूबर से मौसम बदलना शुरू होगा और रात में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.