आसमान में बादल छाए होने से मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर के बाद काले बादलों की आवाजाही से मौसम ने जो रंगत बदली वह मेरठवासियों के लिए दिल खुश करने वाली थी। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 7 बजे काली घटाओं ने हल्की बारिश की उसके बाद हल्की फुहार जिले में बरस रही है। आसमान में बादल मंडरा रहे है। बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई नहीं हुई है। मामूली बारिश होने पर पूरा शहर पानी-पानी हो जाता है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भीषण बारिश के संकेत दिए हैं।
अधिकतम तापमान: 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस वायु वेग: 5 किमी. प्रतिघंटा आद्रता: 40 प्रतिशत मेरठ मोदीपुरम स्थित कृषि विभाग के मौसम वैज्ञानी डा0 यूबी शाही ने बताया कि निम्न दबाव का एक सक्रिय ट्रफ देश के उत्तरी भार के निचले स्तर पर बना हुआ है। इन परिस्थितयों में देश के उत्तरी-पश्चिमी भागों में 15 से 17 तक तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं।