शहीद मेजर केतन शर्मा की शादी पांच साल पहले दिल्‍ली निवासी ईरा से हुई थी। उनके एक तीन साल की बेटी काइरा है। काइरा को अभी पिता के बारे में कुछ खबर नहीं है। केतन काफी खुशमिजाज थे। उन्‍होंने कंकरखेड़ा स्थित अशोका एकेडमी में नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वह मेरठ पब्लिक स्कूल में 12वीं तक पढ़े। फिर उन्‍होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा दी लेकिन इंटरव्‍यू क्‍लीयर नहीं कर पाए। सरूरपुर डिग्री काॅलेज से बीएससी करने के बाद उन्‍होंने प्राइवेट नौकरी भी की। इस बीच उन्‍होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) की परीक्षा भी दी। उन्होंने इसका रिटेन और इंटरव्यू पास कर लिया। इसके बाद उन्‍होंने आईएमए देहरादून से ट्रेनिंग पूरी की। केतन शर्मा के ताऊ अशोक शर्मा का कहना है क‍ि सरकार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। उन्‍होंने कहा कि सरकार शहादत का बदला ले और बार-बार की लड़ाई बंद करे। केतन के दोस्त मेजर आदित्य मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी बेटी काइरा का बर्थडे मनाया गया था। इसमें सब लोग साथ में थे। खूब इंजॉय किया गया था। केतन के चेहरे पर उन्‍होंने कभी शिकन नहीं देखी थी। वहीं, शहीद मेजर की खबर उनकी मां ऊषा देवी से कई घंटों तक छुपाए रखी गई। उन्हें बताया गया कि केतन गोली लगने से घायल हुए हैं। जल्‍द ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन घर पर लोगों की भीड़ लगते देख उन्‍हें अनहोनी की आशंका हुई। यह देखकर वह बार-बार अपने पुत्र के बारे में पूछतीं। इस बीच वह कई बार कहती रही कि अगर उनके रानू को कुछ हुआ तो वह भी उसके साथ ही चली जाएंगी। बेटे के लिए मां को तड़पता देख वहां आम लोगों और सेना के अफसरों की आंखें भर आईं।