इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का पेपर आउट, परीक्षा रद्द की गई

सोशल मीडिया पर वायरल होने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज, दो प्राइमरी के शिक्षाक गिरफ्तार

<p>सोशल मीडिया पर वायरल होने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज, दो प्राइमरी के शिक्षाक गिरफ्तार</p>
मऊ. यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को दूसरी पाली के इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र साल्व आउट हो गया। जिसके बाद प्रशासन में हङकंप मच गया। गुरुवार सुबह से ही पेपर का साल्व वाट्सएप ग्रुपों में वायरल होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।
सक्रियता से जांच में पता चला कि बड़रांव ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने पेपर का साल्व वायरल किया हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कर साल्व को वायरल करने वालों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद तत्काल ही दो शिक्षक पुलिस हिरासत में लिए गये। साथ ही एक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने 69 वित्त विहीन विद्यालयों की परीक्षा रद कर दी।
बतादें कि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रिन्स बैसवाङा प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक है जिनके द्वारा वाट्सएप के बीआरसी ग्रुप में भौतिक विज्ञान का साल्व पेपर वायरल किया गया। इन्टर मीडिएट परीक्षा के दूसरी पाली वाले फिजिक्स एक्स वाई सीरीज का साल्व पेपर उनके द्वारा वायरल किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने देखते ही उनके खिलाफ कार्य़वाही किया। पूछताछ में बताया गया कि उनकों घोसी क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ओमकार यादव ने भेजा है। उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लोगों से पुछताछ चल रही है। सरायलखंशी थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गयी है।
इसके अलावा एक अन्य गोपाल दूबे सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक द्वारा भी साल्व पेपर को वायरल किया गया। इन सभी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्य़वाही की जा रही है। दो अभियुक्त गिरफ्तार है। तीसरे के गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। इसके अलावा उनसे कई तथ्यों को लेकर पुछताछ की जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार को यह लिखा गया है कि इस पेपर को रद्द कर फिर से कराया जाये। 69 वित्तविहीन विद्यालय के भौतिक विज्ञान पेपर का एक्स वाई सीरीज का साल्व पेपर था।
इसलिए 69 वित्तविहीन विद्यालय को पेपर रद्द कर फिर से पेपर कराया के लिए शासन से अनुरोध किया गया है। इसके अलावा अगामी दिनों में वित्तविहीन विद्यालयों में होने वाले सभी पेपरों की परीक्षाओं में पैनी नजर रखी जायेगा। इस मामलें में पुलिस विभाग की सर्विलांस, एसओजी सहित तमाम टीमों को लगाया गया है। यह पेपर कहां से आउट हुआ। जिलास्पर से या प्रदेशस्तर से आउट किया गया है। सभी बिन्दुओं पर जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्य़वाही की जायेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.