मऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ आज मऊ को देंगे 136 करोड़ की 27 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन, व्यवस्थाओं को किया जा रहा चाक चैबंद
लंबे समय के बाद मऊ के दौरे पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री, आम आदमी को है काफी उम्मीदें

मऊDec 21, 2020 / 09:59 am

रफतउद्दीन फरीद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मऊ. कोरोना संक्रमण काल में पहली बार मऊ के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के लोगों को 136 करोड़ की 27 परियोजनाओं की सौगता देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 16 परियोजनाओं का लोकापर्ण व 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। लोगों को उम्मीद है कि जनपद आगमन पर सीएम कुछ नई परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। प्रशासन मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेगे। यहां से कार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे। मुख्यमंत्री 12.00 बजे से 13.00 बजे तक विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व लाभार्थियों में प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। इसके बाद सीएम 13 बजे से 13.30 बजे तक 13.30 बजे तक जनसभा को संबोधिक करेंगे। इसके बाद वे 13.30 बजे से 15.00 बजे तक सांसद, विधायकगण एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन तैयारियों को चाक चैबंद बनाने में जुटा है।


इन 16 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
-60 करोड़ पचहत्तर लाख इकहत्तर हजार रुपये की 16 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण ।
-जलनिगम 5 करोड़ 64लाख 66 हजार।
-प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग मऊ दो पूल 13 करोड़ 27 लाख 32 हजार।
-प्रांतीय खण्ड लोकनिर्माण विभाग युसुफपुर मार्ग चैड़ीकरण 24 करोड़ 70 लाख।
-लोकनिर्माण खण्ड मऊ मधुनबन बेल्थरा चैड़ीकरण 2 करोड़ 34 लाख।
-प्रत्येक वर्ष में त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 5 करोड़ की लागत से कराना, जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो की कुल 8 सड़को का निर्माण कार्य 14 करोड़ 29 लाख 73 हजार।

सीएम 75 करोड़ 8 लाख 18 हजार रुपये की इन परियोजनाओें का करेंगे शिलान्यास

-जिसमें तीन मार्गो में दो मार्गो का चैड़ीकरण, एक मार्ग नवनिर्माण किया जा रहा है 52 करोड़ करोड़ 32 लाख 53 हजार का है।।
-जलनिगम मऊ द्वारा 8 पाइप लाइन पेयजल योजना, सेमराजपुर, इटैली मठ महेश, जमीरा, चैराडीह, छत्तरपुर, अरैला, कासिमपुर, रैक्वरेडीह एवं मानिक पुर असना 23 करोड़ 27 लाख 65 हजार के कार्य पूर्ण होने पर 16 गावो में 34 हजार 210 लोग होंगे लाभान्वित।

Home / Mau / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ आज मऊ को देंगे 136 करोड़ की 27 परियोजनाओं की सौगात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.