मऊ में घाघरा नदी में नाव डूबी, तीन बच्चों समेत पांच की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद का किया ऐलान।

<p>नाव डूबी</p>

मऊ. यूपी के मऊ जलिे में घाघरा की लहरों में नाव पलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो। नाव में 15 लोग सवार थे जो देवरिया के तोलिया कला जा रहे थे। बताजा जा रहा है कि अचानक तेज हवाएं चलने से नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। सूचना मिलने पर तत्काल डीएम, एसपी समेत आलाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाकर लापता लोगों की तलाश में लगवा दिया गया। नौ लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। उधर घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।

https://twitter.com/myogiadityanath?ref_src=twsrc%5Etfw

मऊ जिले में मधुबन के मूसाडीह गांव के 15 लोग बुधवार की शाम एक नाव में सवार होकर देवरिया के तेलिया कला जा रहे थे। एक नाव पर 15 लोग सवार होने के चलते उस पर काफी दबाव था। इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने लगी और बारिश भी शुरू हो गई। जिसके चलते नाव अनियंत्रित हो गई। लोग संभल पाते इसके पहले ही अचानक नाव पलट गई और उसमें सवार लोग डूबने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आस-पास के नाविक दौड़े और डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू की। घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी गई।

 

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसडीएम लाल बाबू, थानाध्यक्ष संजीव कुमार चक्की मूसाडोही गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गोताखोरों को बुलवाकर नदी में लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। गोताखोरों की मदद से अरविंद प्रसाद के तीन बेटे 10 वर्षीय करन, 7 वर्षीय किशन, 3 साल का अर्जुन, 40 साल की सविता पत्नी स्व. सीताराम, 48 वर्षीय सविता पत्नी रामचंद्र का शव निकाला गया। इसके बाद गोताखोरों की टीम बाकी बचे लोगों की तलाश में जुट गई। खुशी पुत्री राजेश की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने बताया है कि मृतकों के परिजनों को आपदा राहत धनराशि देने की प्रक्रिया की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.