मथुरा

युवक ने वृंदावन में विदेशी युवती से किया रेप, आरोपी पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

युवती, अपने माता-पिता के साथ पिछले 5 साल से रह रही थी वृंदावन

मथुराSep 02, 2020 / 07:44 pm

Neeraj Patel

युवक ने वृंदावन में विदेशी युवती से किया रेप, आरोपी पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में विदेशी युवती से रेप का मामला संज्ञान में आया है। युवती, अपने माता-पिता के साथ पिछले 5 साल से वृंदावन में रह रही थी। रेप का आरोप आनंद नामक युवक पर लगा है। आनंद, पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में आरोपी युवक को गिफ्तार कर लिया है। पीड़िता मूल रूप से यूक्रेन की रहने वाली है। पिछले 5 वर्षों से वो वृंदावन में रह रही है।

वहीं, आरोपी संगीत सिखाने का कार्य करता है, जोकि पिछले 5 वर्षों से पीड़िता के घर पर लगातार आता-जाता रहा है। आरोप है कि चैतन्य बिहार में रहने वाले आनंद नामक व्यक्ति ने तीन दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आनंद मूल रूप से पाकिस्तान का है। टूरिस्ट वीजा पर 16 साल से वह वृंदावन में रहकर भजन-कीर्तन करता आ रहा है।

एसपी सिटी उदय शंकर ने कहा कि वृंदावन कोतवाली में विदेशी युवती के साथ बलात्कार किए जाने का मामला संज्ञान में आया है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी और युवती के साथ न्याय किया जाएगा।

Home / Mathura / युवक ने वृंदावन में विदेशी युवती से किया रेप, आरोपी पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.