यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में महिला यात्री से रेप, आरोपी गिरफ्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक चलती डबल डेकर बस में एक महिला के साथ रेप किए जाने की सनसनीखेज घटना घटित हुई है।

<p>यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में महिला यात्री से रेप, आरोपी गिरफ्तार</p>
मथुरा. जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क से लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला मथुरा के थाना मांट इलाके में सामने आया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक चलती डबल डेकर बस में एक महिला के साथ रेप किए जाने की सनसनीखेज घटना घटित हुई है। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते हैं आरोपी कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है। बस लखनऊ से चलकर दिल्ली जा रही थी।
दिल्ली निवासी रेप पीड़ित महिला डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी बीच मथुरा का मांट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बस के कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप की घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। महिला ने खुद डायल-112 पर कॉल करके पुलिस से मामले की शिकायत की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
इस सम्बंध में एसपी देहात श्रीश चन्द का कहना कि एक महिला के साथ चलती डबल डेकर बस में गलत काम किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है जब बस मांट टोल पर रुकी तब आरोपी कंडेक्टर ने सुनसान जगह को देख वारदात को अंजाम दे डाला।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.