पिछली बार इतनी हुर्इ थी कटौती
पिछली बार होली के मौके पर गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गर्इ थी। उस वक्त् सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 45.50 रुपए से 47 रुपए प्रति सिलेंडर तक की कमी की गर्इ थी। इस बार तेल की किमतों में बड़ी कटौती देखने को मिली थी।
क्या है कटौती का कारण
दरअसल अंर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड आॅयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है। जिसके बाद से घरेलू तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर आैर काॅमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती किया है।
कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
एक तरफ बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 35.50 रुपए कम हुआ है वहीं पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर पर भी 15 रुपए की कटौती हुर्इ है। इसके साथ ही 19 किलो वाले काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 54 रुपए की कटौती की गर्इ हैं।
देश के बड़े शहरों में क्या हैं नर्इं कीमतें
इस कटौती के बाद से दिल्ली में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 491.35 रुपए, कोलकाता में 494.33 रुपए, मुंबर्इ में 489.04 रुपए आैर चेन्नर्इ में 479.44 रुपए हो गए हैं। वहीं नाॅन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 653.50 रुपए, कोलकाता में 676 रुपए, मुंबर्इ में 625 रुपए आैर चेन्नर्इ में 663.50 रुपए हो गया है। 19 किलो वाले काॅमर्शियल वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी 54 रुपए की कटौती किया गया है। इस कटौती के बाद दिल्ली में अब गैस सिलेंडर 1170.50 रुपए का हो गया है। जबकि कोलकाता में 1220.50 रुपए, मुंबर्इ में 1128 रुपए आैर चेन्नर्इ में 1264.50 रुपए हो गया है।