यह भी पढ़ेंः- देश में पहली बार शनिवार को पेश हो सकता देश का पूर्ण बजट
विदेशों में सोना और चांदी चमका
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर कारोबार बंद होने पर सोना हाजिर बढ़त लेकर 1475.56 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अमरीका का फरवरी सोना वायदा 7.60 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1474.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर बढ़त लेकर 16.93 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
यह भी पढ़ेंः- आम्रपाली के होमबायर्स ने की महेंद्र सिंह धोनी से 42 करोड़ रुपए वसूलने की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला
सोने और चांदी के दाम में इजाफा
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150 चढ़कर 39,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़कर 39,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 422 रुपए चढ़कर 45,190 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 156 रुपए की तेजी लेकर 44,126 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर रहे।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,170 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,000 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,190 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,126 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए