Gold Price Today: यही सोना खरीदने का सही समय, 12 हजार रुपए तक सस्ता हुआ सोना

Gold Price Today: सोने के दाम में बीते चार दिनों में भारी गिरावट देखने को मिली है। वायदा बाजार में सोना अपने ऑलटाइम हाई से 11,500 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है।

<p>Gold Price Today: right time to buy gold, big prices fall in 4 days</p>

Gold Price Today। अगर आपने अभी तक सोना नहीं खरीदा है तो आपके लिए यह सही समय है। सोने के दाम ( Gold Price Today ) में भारी गिरावट आ चुकी है। इस सप्ताह सोना काफी सस्ता हो चुका है। अगर इसकी ऑलटाइम हाई से तुलना करें तो सोना 12000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जानकारों की मानें तो सोना आने वाले दिनों में और भी सस्ता हो सकता है। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी सोने की कीमत गिरावट का दौर जारी है।

सोना हुआ सस्ता
सोने के दाम ( Gold Price Today ) शुक्रवार यानी आज वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 100 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जिसके बाद दाम 44,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। कारोबारी स्तर के दौरान सोने की कीमत 44,550 रुपए के साथ दिन के निम्न स्तर पर पहुंचीै। जबकि गुरुवार को सोने के दाम 44695 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ बंद हुए थे।

बीते दस दिनों में सोने के दाम

तारीखसोने के दाम ( रुपए प्रति दस ग्राम )
25 मार्च44695
24 मार्च44860
23 मार्च44646
22 मार्च44905
19 मार्च45021
18 मार्च44951
17 मार्च44840
16 मार्च44813
15 मार्च44900
12 मार्च44750

चार दिन में सोने में भारी गिरावट
वहीं बात बीते चार दिनों की करें तो सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल चुकी है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 45,021 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को सोना 44,695 रुपए प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ। अगर कीमत में अंतर देखें तो सोना 326 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। जबकि अगस्त 2020 में सोना 56191 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ अपने ऑलटाइम पर पहुंच गया था। वहां से सोना 12000 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today : दो दिन की राहत के बाद महानगरों में आई स्थिरता, जानिए अपने शहर के दाम

विदेशी बाजार में सोने के दाम सपाट
वहीं विदेशी बाजारों की बात करें तो सोना सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में सोने की कीमत मात्र 1.10 डॉलर प्रति ओंस के साथ 1728.40 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम 0.45 डॉलर प्रति ओंस की मामूली बढ़त के साथ 1727.38 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं।

क्या कहते हैं जानकार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोने के दाम में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर में गिरावट है। वहीं दूसरी ओर यूरोप में कोविड केस आने के कारण इकोनॉमिक रिकवरी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जिसकी वजह से निवेशक एक बार फिर से सोने की ओर मूव कर सकते हैं। जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी आ सकती है। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि भारत में अप्रैल के महीने से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। जिसकी वजह से मांग बढ़ी हुई है। इसकी वजह से भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.