कारोबार

लगातार चौथे दिन बढ़े सोने के दाम, इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत

सोना-चांदी समाचार: 01 सितंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

नई दिल्लीSep 01, 2018 / 03:33 pm

Manoj Kumar

Gold

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले खुदरा जेवराती मांग में सुधार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार 1 सितंबर 2018 को 10 रुपए चमककर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 50 रुपए की तेजी में 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विश्लेषकों ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय बाजार में जेवराती मांग सुधरी है। हालांकि, सर्राफा कारोबारियों ने अपनी खरीद कम कर दी है। कारोबारियों का अनुमान है कि डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट अल्पकालिक है और जल्द ही इसमें सुधार होगा। इसी वजह से उन्होंने त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपना स्टॉक बढ़ाने के लिए खरीद अभी स्थगित कर दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को सप्ताहांत पर 1,201.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 1,206.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी हाजिर 14.52 डॉलर प्रति औंस रही।
चांदी में 50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी

स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सोना हाजिर 10 रुपए की तेजी में 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटकर 24,500 रुपए बोली गई। औद्योगिक उठाव होने से चांदी हाजिर 50 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा में 150 रुपए की बढ़त देखी गई और यह 37,115 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,350

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,200

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,350
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,115

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

ये भी पढ़ें–
899 रुपए में लगी है अटलजी की अस्थि कलश की सेल, जानिये कौन कर रहा है खुराफात

देश के सबसे बड़े बैंक ने बढ़ाई दरें, घर-कार समेत ये चीजें हो जाएंगी महंगी

Home / Business / लगातार चौथे दिन बढ़े सोने के दाम, इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.