यह भी पढ़ेंः- ऑयल गैस कंपनियों में तेजी के दाम पर शेयर बाजार में उछाल, निफ्टी 15000 अंकों के पार
शानदार रहा है 2021 में कंपनियों का प्रदर्शन
2021 के शुरू होते ही ऑयल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सभी कंपनियों के 52 हफ्तों का हाइ इन्हीं महीनों में दिया है। कुछ का तो बीते सप्ताह ही देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार बीपीसीएल के शेयरों में 91 रुपए की तेजी देखने को मिली है। वहीं आईओसीएल भी 105 रुपए के साथ 52 हफ्तों की उंचाई पर है। गेल आज 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 158 रुपए की उंचाई पर पहुंचा है। इस साल कंपनी के शेयर में 20 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल चुका है। पेट्रोनेट एलएनजी, ओएनसीजी, एचपीसीएल, आईजीएल सभी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी है।
यह भी पढ़ेंः- सऊदी अरब पर हुए मिसाइल अटैक से भारत पर पड़ सकता है बड़ा असर, जानिए कैसे
2021 में ऑयल गैस कंपनियों का प्रदर्शन
ऑयल गैस कंपनियों के नाम | 31 दिसंबर 2020 को शेयर प्राइस | 8 मार्च 2021 को शेयर प्राइस | इजाफा |
बीपीसीएल | 381.10 | 472 | 91 |
आईओसीएल | 90.95 | 105 | 14 |
गेल | 123.2 | 157.95 | 35 |
ओएनजीसी | 93.05 | 122.35 | 29 |
एचपीसीएल | 217.90 | 249.50 | 32 |
आईजीएल | 502.05 | 533.35 | 31 |
कैस्ट्रोल इंडिया | 123.20 | 137.70 | 15 |
पेट्रोनेट एलएनजी | 247.60 | 256.85 | 9 |
कच्चे तेल की कीमत में तेजी
इस साल कच्चे तेल की कीमत में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आज भी क्रूड ऑयल की कीमत में 2 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर इस साल कच्चे तेल के दाम में 35 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जिसकी वजह से ऑयल एवं गैस कंपनी के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। वास्तव में ओपेक प्लस ने ऑयल प्रोडक्शन में कट को जारी रखने का फैसला किया है। गोल्डमैन शैक्स की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई तक क्रूड ऑयल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के आसार है।
यह भी पढ़ेंः- अभी और सस्ता होगा सोना और चांदी, जानिए कितनी आ सकती है गिरावट
अभी और मिलेंगे कमाई के मौके
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल की डिमांड में इजाफा देखने को मिल रहा है। डिमांड में तेजी और कंजंप्शन में इजाफा होने के कारण ऑयल कंपनियों के शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है। आने वाले महीनों में यह तेजी जारी रह सकती है। निवेशकों को ऑयल गैस कंपनियों के शेयरों से कमाई करने के मौके बनते रहेंगे।