स्वास्थ्य भवन में चला सफाई अभियान

स्वास्थ्य भवन में चला सफाई अभियान

स्वास्थ्य भवन में चला सफाई अभियान
प्रतापगढ़ स्वच्छता से सिद्धी पखवाड़ा के तहत सोमवार को चिकित्सा विभाग में साफ -सफाई का दौर चला। अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने अपनी टीम के साथ जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित स्वास्थ्य भवन एवं आस-पास के स्थान पर सफाई की। इसी के साथ जिलेभर के चिकित्सकीय संस्थानों में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सामूहिक शपथ लेने के साथ ही सफाई का का वृहत स्तर पर अभियान चलेगा। उन्होंने अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि इस पखवाड़े में विशेष रूप भर्ती रोगियों के वार्ड में साफ-सुथरी चद्दर, टॉयलेट, ओपीडी में नियमित अंतराल में सफाई, स्वच्छ जल इत्यादि पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। इसी के साथ कार्यालयों में निष्प्रयोज्य पड़ी वस्तुओं का निस्तारण करने के साथ ही भवन के आस-पास सफाई एवं पौधरोपण का कार्य किया जाएगा।
===================================
ग्राम पंचायतों में विविध कार्यों का किया उद्घाटन
स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद ने किया गांवों का दौरा
छोटीसादड़ी
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने सोवमार को बसेडा ग्राम पंचायत से अपने दौरे की शुरुआत की। इस दौरान गौरव पथ का उद्घाटन, खाद्य गोदाम हडमतीया कुंडाल में सडक़, श्मशान में चारदीवारी, ग्राम पंचायत से निर्मित सीसी रोड, सांसद मद से निर्मित खुला बरामदा, निर्माण ग्राम पंचायत रंभावली में खाद्य गोदाम एवं रंभावली से मध्य प्रदेश सीमा तक डामरीकरण सडक़ कार्य का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायत स्वरूपगंज में श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण कार्य स्वरूपगंज में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। चांदौली ग्राम पंचायत के हिंगोरिया गांव में सीसी रोड का उद्घाटन किया। ग्राम पंचायत गोमाना में किसान सेवा केंद्र एवं गौरव पथ का उद्घाटन, मलावदा में सार्वजनिक चबूतरे पर छत निर्माण कार्य उद्घाटन किया। इसके बाद नाराणी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। यूडीएच मंत्री ने सभी गांव में राजस्थान एवं केंद्र सरकार को किसान हितैषी बताते हुए सभी किसानों के राज्य सरकार द्वारा जो किसानों का ऋण माफ किया गया। किसानों को 2 लाख विद्युत कनेक्शन दिए जाने की भी जानकारी दी गई।
सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास में निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। गांव में भामाशाह योजना श्रमिक पंजीयन आदि योजनाओं से लाभान्वित लोगों के बारे में बताया गया।
मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि अति शीघ्र छोटी सादड़ी में राजकीय आईटीआई कॉलेज की सौगात देने की बात कही। ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, कृषि मंडी अध्यक्ष विष्णु पाटीदार, जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, आवास मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मि_ूलाल जणवा, जिला उपाध्यक्ष डालचंद जणवा, प्रधान रमेश गोपावत, महामंत्री वरदीचद धाकड़, मनोहरलाल पारीक, अमरसिंह आंजना, मधुसूदन झाला, जिला मंत्री चित्तौडगढ़़ भूपेंद्रसिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पीथलवाड़ी जीएसएस अध्यक्ष महिवर्धन सिंह, सोहनलाल आंजना, जसराज जणवा, पूर्व प्रधान रामसिंह आंजना, रंभावली सरपंच रीना टाक, गोमाना सरपंच किशोर मीणा, बसेडा सरंपच पुरुषोत्तम मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम कुमावत, कोषाध्यक्ष सुंदरदास बैरागी, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष जयराज जणवा आदि मौजूद थे।
बंबोरी
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बंबोरी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बंबोरी पंचायत के गुडली नई आबादी स्थित रामदेव मंदिर परिसर में सभा को संबोधित किया एवं छोटी सादड़ी तहसील को जल्द ही टीएसपी में शामिल करने का भरोसा दिलाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.