मछली बेचने आए युवक की गोली मारकर हत्या

मंदसौर.
शहर के कलेक्टोरेट रोड पर स्थित मछली मार्केट में शुक्रवार दोपहर १२.४५ बजे एक युवक ने मछली बेचने आए एक युवक को गोली मार दी।

<p>murder</p>

जो युवक के शरीर के आरपार होते हुए पास में खड़े युवक के सिर से रगड़ती हुई निकल गई। गोली मारने के बाद आरोपी युवक को वहां खड़े लोगों ने रोकने की कोशिश की। आरोपी युवक लोगों पर बंदूक तान फरार हो गया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल निजी वाहन से लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल आबादी हुसैन नाम के युवक का उपचार किया गया और वार्ड भर्ती किया गया। आरोपी का नाम लल्लू बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और चारों और नाकेबंदी की।
घायल आबीद हुसैन ने बताया कि मैं और सोनू भाई गोस्वामी दोनों खड़े थे। इस दरमियान एक युवक जिसने लाल कलर का शर्ट पहन रखा था वह आया और उसने सोनू के पीछे बंदूक से गोली मार दी। और मैं भी घायल हो गया। उसके बाद उसे पकडऩा चाहा तो उसने दूसरे फायर की भी कोशिश की लेकिन फायर नहंी हुआ। और वह फरार हो गया।
वहीं पास में मछली नीलाम कर रहे शहजाद पटेल ने बताया कि जोर से आवाज आई। तो देखा कि सोनू को गोली मार दी। और गोली मारने वाला युवक पीछे खड़ा है। वह दूसरा फायर भी कर रहा था। उसे रोका चाहा तो उसने मुझ पर पिस्टल तान दी और मौके से फरार हो गया।
शकील पटेल ने कहा कि मैं सोनू भाई को मछली के रूपए दिए और वे रूपए गिन रहे थे कि पीछे से एक युवक ने उनको गोली मार दी। और सोनू भाई के गोली आरपार हो गई। इसमें आबीद भाई केा भी सिर में गोली रगड़ती हुई निकली। आरोपी भी मछली लेकर आता है। शकील ने बताया कि पुरानी दुश्मनी भी है। तीन चार माह पहले विवाद भी हुआ था।
थानाप्रभारी विनोद ङ्क्षसह कुशवाह ने बताया कि लल्लू नाम युवक बताया जा रहा है। जिसने गोली चलाई है। उसकी तलाश की जा रही है। सोनू गोस्वामी की मौत हेा गई है। वहीं आबादी के गोली का छर्रे सिर में लगा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.