ऊंची पहाड़ियों से गिरता है झरना, आप भी देखिए ये खूबसूरत नजारा

पहाड़ियों से पानी गिरने का अद्भुत दृश्य

<p>Chota Bada Mahadev Mandsaur Bhanpura Jharna</p>
मंदसौर. बरसात का मौसम है और सावन की झड़ी लगी हुई है। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच घूमने का आनंद ही कुछ अलग है। इस हसीं मौसम में हरा—भरा वातावरण सभी को लुभा रहा है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि बरसात के कारण पहाड़ी नदियां बह निकलीं हैं और इनसे पहाड़ियों के बीच कई झरने बन गए हैं। पहाड़ियों के बीच से बहते इन झरनों को देखने के लिए जहां—तहां लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है।
डैम पर कर्मचारियों की दबंगई, खुद खुलेआम करते हैं गलत काम और सैलानियों को मारते हैं लाठियां

ऐसा ही एक झरना मंदसौर के पास भी बहता है जिसे जिले का सबसे खूबसूरत झरना कहा जाता है। यह झरना छोटा बड़ा महादेव झरना के नाम से फेमस है। भानपुरा के पास की पहाड़ियों के बीच स्थित इस स्थान पर पानी की अनेक धाराएं बहती हैं इससे कई छोटे—छोटे झरने बन उठते हैं। कई छोटे—बड़े झरनों का यह नजारा बहुत अनूठा होता है। यहां बहुत ऊंचाई से पानी गिरता है।
jharna2.jpg
पर्यटक बताते हैं कि इतने ऊंचे झरने पूरे मध्यप्रदेश में गिने—चुने ही होंगे। नीचे स्थिति चट्टानों पर बहुत ऊंचाई से पानी गिरने के कारण जो शोर उठता है, उसकी गूंज दूर तक सुनाई देती है। खास बात यह है कि यह स्थान धार्मिक स्थल के रूप में भी विख्यात है। शिव दर्शन और पूजन के लिए छोटा बड़ा महादेव जिलेभर में जाना जाता है।
छह घंटे अटकी रहीं सांसें, जवानों के हाथों में आते ही मुस्कुरा उठी मासूम

jharna3_1.jpg
यही कारण है कि यहां साल भर पर्यटकों के साथ ही शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। शिव दर्शन और पूजन के साथ झरने का नजारा लेने के लिए सावन के महीने में तो यहां सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इन दिनों जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां कई झरने बह उठे हैं। छोटा बड़ा महादेव पर स्थित कुंड और भगवान शिव के दर्शन करने के लिए भी यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.