उत्साह से मनाया ईद मिलादुन्नबी, नगर में निकला जुलूस

जगह-जगह बांटे लंगर, किया फल वितरण

<p>उत्साह से मनाया ईद मिलादुन्नबी, नगर में निकला जुलूस</p>
उत्साह से मनाया ईद मिलादुन्नबी, नगर में निकला जुलूस
मंडला. पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन मंडला में परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज – सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। जामा मस्जिद, नई मस्जिद कोस्टा मोहल्ला, टिकरा मोहल्ला, ईदगाह, राजीव कॉलोनी, महाराजपुर, पौड़ी में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जगह-जगह लंगर और फल वितरण किया गया।

मवई में वृक्षरोपण कर मनाया ईद मिलादुन्नबी
मवई मुख्यालय में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह से चहल पहल देखने को मिली। ग्राम के ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद पर सुबह से समुदाय के लोगो का आना जाना लगा रहा। ग्राम के प्रमुख स्थानों पर रैली निकालकर शांति का संदेश दिया। पैगंबर हजरत के जन्मदिन की सभी वर्गों के लोगो को बधाई दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मवई के मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शांति व अमन का पैगाम देते हुये देश में चल रही समस्या से निपटने की दुआए मांगी और मस्जिद के चारो तरफ वृक्षारोपण कर आमजनों से पौधे लगाने की अपील की। कहां गया कि भारत देश त्यौहारो का देश है, हर त्यौहार पर एक व्यक्ति भी एक पेड़ लगाता है और उसकी सुरक्षा का संकल्प लेता है तो पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभा सकते है।
जश्न ईद मिलादुन्नबी शांति पूर्वक मनाया
उदयपुर। इस्लाम के प्राचारक मुस्लिम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद सल्ललाहो अलही वसल्लम के योमे विलादत जन्म दिवस को मुस्लिम धर्मालंबियो द्वारा शान्ति पूर्वक मनाया गया। शांति एव सद्भावना का सन्देश लेकर आय पैगम्बर साहब ने पूरी दुनिया में इस्लाम को फैलाया उसी की याद में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म के अनुसार 3 ईद होती है जिसमे ईद मिलादुन्नबी सबसे महत्पूर्ण मानी गई है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी धर्मो के लोगो ने भाग लिया। बच्चों एवं बुजुर्गो को फल व मिठाई बांटी गई। लंकर का भी एहतराम नोजवान एकता के द्वारा किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.