मौसम का कहर, कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद, नया आदेश जारी

मौसम का बिगड़ा मिजाज देखकर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।

<p>स्कूल बंद</p>
मैनपुरी। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। बारिश के बाद अचानक ही शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। इसे देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। 17 और 18 जनवरी, 2020 को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालय बंद रहेंगे। जहां परीक्षा है, वे विद्यालय सुबह साढ़े 10 बजे के बाद खुल सकेंगे।
यह भी पढ़ें

Weather Alert बर्फीली हवाओं के साथ होगी तेज बारिश, जारी रहेगा सर्दी का सितम, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट


मौसम का मिजाज

गुरुवार को बच्चे स्कूल तो गए लेकिन भीगते हुए। बारिश ने बंद होने का नाम ही नहीं लिया। जब स्कूल की छुट्टी हुई तो भी बारिश हो रही थी। बच्चे और अभिभावक दोनों ही भीग गए। आशंका हुई कि अगर ऐसा ही मौसम रहा तो बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। इसके बाद कई अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय बात की। मौसम का बिगड़ा मिजाज देखकर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।
यह भी पढ़ें

बारिश और ओलावृष्टि से हुआ है नुकसान तो किसान दें ध्यान, बीमा पाने के लिए 72 घंटे तक भर दें फॉर्म, यहां करना है जमा

तापमान

अगर तापमान की बात करें तो मैनपुरी में पारा अधिक नहीं है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी हो गई। इसी कारण सर्दी का अहसास बढ़ गया। सर्दी में सर्वाधिक आफत बच्चों की आता है। उन्हें स्कूल समय से दो घंटा पहले ही तैयार होने का उपक्रम शुरू करन होता है।
यह भी पढ़ें

डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए गए कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.