मैनपुरी

Photos: मैनपुरी उपचुनाव रिजल्ट, डिंपल- यह जीत नेताजी को समर्पित

5 Photos
Published: December 08, 2022 07:42:53 pm
1/5

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 को डिंपल यादव ने जीत लिया है। उन्हें 5 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। डिंपल यादव ने रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराया है। मैनपुरी लोकसभा की सियासी जंग जीतने के बाद डिंपल यादव ने मैनपुरी की जनता को शुक्रिया कहा है।

2/5

डिंपल ने कहा, “मैंने कहा था कि मैनपुरी की जनता इतिहास रचने का काम करेगी और आज जनता ने इतिहास रच दिया है। यह जीत नेताजी की जीत है। हमारी यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित है।”

 
3/5

अखिलेश ने कहा,”जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है। मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं।” अखिलेश ने एक ट्वीट कर कहा कि ये जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है. इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है।

4/5

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को 618120 वोट मिला है। वहीं बीजेपी के रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिला। मैनपुरी में डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 प्रतिशत वोट मिले हैं।

5/5

जीत पर शिवपाल सिंह यादव ने हुंकार भरते हुए कहा है कि मेरी बात सही साबित हुई है। जसवंत नगर ने इस चुनाव में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब हमारी मुट्ठी बंध चुकी है, हम सभी एक हैं। पूरा परिवार एक है और मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे निभाऊंगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.