मैनपुरी

Photos: मैनपुरी में अखिलेश का BJP पर हल्ला बोल

5 Photos
Published: December 11, 2022 08:27:46 pm
1/5

मैनपुरी की किशनी विधानसभा में रविवार को सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव को सुनने के लिये भारी भीड़ आई।

2/5

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते हुए विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने सपा को जिताने का काम किया था।

3/5

अखिलेश ने कहा, यहां समाजवादी पार्टी को एक लाख वोट मिले थे, लेकिन डिंपल यादव को चुनाव में इस क्षेत्र से 45 हजार से बड़ी जीत मिली। इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थी। ये नेताजी के निधन के बाद पहला चुनाव था।

4/5

सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार ने प्रशासन व पुलिस के दम पर चुनाव जीतने का प्रयास किया पर मैनपुरी के हर वर्ग ने भारी बहुमत देकर लगभग तीन लाख से डिंपल को जीत दिलाई।

5/5

केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें करके चाचा को पेंडुलम तक कहा पर हम लोग पहले समझ नहीं पाए बाद में चाचा ने पूरी भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी झूला झुला दिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.