तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारा टक्कर, हालत गंभीर

बाइक छोड़ फरार हुआ चालक, महिला रेफर

<p>Road Accident</p>
महराजगंज. गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर सतभरिया पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बेटे के साथ मायके जा रही महिला घायल हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
 


सदर कोतवाली क्षेत्र के महुअवां गांव की रहने वाली लालती देवी पत्नी बृज बिहारी त्रिपाठी रविवार को अपने पुत्र के साथ बाइक से अपने मायके जा रही थीं। जैसे ही वह महराजगंज मार्ग पर सतभरिया पेट्रोल पम्प के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। इस घटना में लालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि पुत्र भी घायल हुआ है।महिला के सिर व चेहरे में गंभीर चोट आई है। ठोकर मारने के बाद चालक बाइक छोड़ फरार हो गया।
 

 

घायल महिला को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहां कराए गए सिटी स्केन में सिर की चोट गंभीर दिखी लिहाजा डाक्टरों ने घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली थाने में तहरीर दे दी गई है। एसएचओ रामदवन मौर्य का कहना है कि घटना की सूचना मिल गई है। परिजन इलाज कराने गोरखपुर गए हैं। प्रकरण में लापरवाह अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
By- Yashoda Srivastava
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.