सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पड़ा भारी, 1100 अकाली कार्यकर्ताओं पर महामारी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कोई मास्क नही लगाए हुए थे। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया।

<p>Shiromani akali dal workers</p>
चंडीगढ़/तरनतारन। पंजाब में जहरीली शराब से 113 लोगों की मौत हुई। इसे लेकर पूरा विपक्ष पंजाब सरकार की मुखालफत कर रहा है। शिरोमणि अकाली दल तो सरकार के खिलाफ सड़क पर है। अकाली दल ने दो दन पहले पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा समेत 1100 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट में केस दर्ज किया है।
क्यों क्या केस

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कोई मास्क नही लगाए हुए थे। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, उनके बेटे गौरव दीप, पीए संदीप सिंह, पार्टी के उप प्रधान भाई मनजीत सिंह समेत 84 को नामजद किया गया है। बाकी पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ को भी आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को अकाली दल की तरफ से खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो झड़प भी हुई थी। इस कारण भी पुलिस गुस्से में थी।
कांग्रेस विधायक पर आरोप

इस बारे में शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा का कहना है कि खेमकरण के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। ऐसे मुकदमे दर्ज करके कांग्रेस सरकार जनता की आवाज को दबा नहीं पाएगी। शिरोमणि अकाली दलका प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार क मौतों का जवाब देना होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.