प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा, यूपी में सरकार आने पर 10 लाख तक के फ्री इलाज की घोषणा

सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बड़ी घोषणा कर दी। प्रियंका ने ट्वीट किया कि कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी हो बीमारी सबका 10 लाख तक का सरकारी इलाज मुफ्त होगा।

<p>Priyanka Gandhi File Photo</p>
Uttar Pradesh Assembly elections 2022 लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। सियासी दलों के चुनावी दाँव-पेंच रोचक होते जा रहे हैं। सभी सियासी दल इस कोशिश में हैं कि कैसे वोटरों को अपने साथ जोड़ सकें। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ी घोषणा कर दी। प्रियंका ने ट्वीट कर ये वादा किया कि जब उनकी सरकार बनेगी तो कोई भी हो बीमारी पर 10 लाख तक इलाज सरकारी इलाज मुफ्त होगा।
कांग्रेस की ओर से यूपी चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया गया है। घोषणा पत्र के मुताबिक अगर उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनती है तो कोई भी बीमारी हो कांग्रेस सरकार 10 लाख तक का सरकारी इलाज मुफ्त होगा। इसका ऐलान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि, ‘कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालात सबने देखी। सस्ते और अच्छे इलाज के लिए घोषणा पत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।’
इससे पहले यूपी चुनाव को कांग्रेस की तरफ से घोषणापत्र जारी की गई थी। जिसे पढ़ते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि 2022 में सरकार बनी तो युवाओं को 20 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। चावल के लिए 2500 रुपये एमएसपी और गन्ना 400 रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि स्कूली लड़कियों के लिए मुफ्त ई-स्कूटी और मोबाइल फोन भी दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने किसानों के कृषि ऋण माफ करने की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि गरीब परिवारों का परिवारों को 25 हजार रुपये सालाना रुपये, बिजली बिल आधा किया जाएगा।
आपको बता दें कि यूपी विधानसभा 2022 को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। हाल ही में कांग्रेस ने प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज किया था। बाराबंकी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया था। इस यात्रा के साथ ही कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सात संकल्पों की भी घोषणा की थी। जिसके सहारे कांग्रेस सभी वर्गों को साधने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने अपना चुनावी नारा ‘हम वचन निभाएंगे’ भी लांच किया था।
प्रदेश के तीन जिलों से 23 अकटूबर को कांग्रेस से प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया है। यह यात्राएं एक नवंबर को समाप्त होंगी। इसके बाद यात्रा का चरण दीपावली के बाद से शुरू होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.