दो सपा नेताओं की गोली मारकर हत्या, अखिलेश ने कहा यह

गोंडा में शुक्रवार को आपसी रंजिश में दो समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्या कर दी गई। इनके अतिरिक्त छह लोग घायल हो हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

<p>Akhilesh</p>
गोंडा. गोंडा में शुक्रवार को आपसी रंजिश में दो समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्या कर दी गई। इनके अतिरिक्त छह लोग घायल हो हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। समाजवादी पार्टी ने इस पर घोर नाराजगी जताई है और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सपा ने इस पर कहा है कि आपदा के आपातकाल में जब समाजवादी गांव, शहर में प्रशासन का सहयोग कर लोगों की मदद कर रहे हैं। तब सत्ता संरक्षित अपराधी सपा नेताओं की हत्या करा रहे हैं। गोंडा में सपा नेता एवं पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, कन्हैया पाठक की हत्या, कई अन्य घायल। दोषियों को गिरफ्तार कर हो न्याय।
यह है मामला-

मामला गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के परास मझवार ग्राम पंचायत के पूरे संगम गांव का है। परासपट्टी मझवार के संगमपुरवा प्राथमिक विद्यालय में डीसी मनरेगा और एपीओ मनरेगा तरबगंज जॉबकार्ड धारकों का बयान लेने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। और देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आकर सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह और गांव के ही कन्हैया पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली लगने से विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टिंटू सिंह को गले में गोली लगी है। उसका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों में अतुल सिंह, बृजमोहन यादव और एक अन्य शामिल हैं। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद जिला अस्पताल में सपाइयों की भारी भीड़ जुट गई। एसओ ओमप्रकाश सिंह ने मामले पर कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.